
वाराणसी, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को वाराणसी में पूर्व महापौर और भाजपा नेता कौशलेंद्र सिंह पटेल के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता राजबली सिंह के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोकाकुल परिजनों से बातचीत के दौरान चित्र भी खिंचवाई। इस दौरान वहां पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से केशव प्रसाद मौर्य मिलते रहे और स्थानीय विषयों पर चर्चा भी किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने कफ सिरफ मामले गिरफ्तार अमित टाटा और फरार शुभम केश की जानकारी करते हुए एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार की महिला ने अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल पर उनके पति को जहर दे कर हत्या का आरोप लगाया।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र