


कानपुर, 29 नवम्बर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे। इसके अलावा काफी लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। उनकी मौत के बाद लाल बंगला पोखरपुर स्थित उनके निज निवास पर पक्ष और विपक्ष के सभी नेता और फिल्म अभिनेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और अभिनेता रजा मुराद समेत तमाम लोगों ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा जो वहां नहीं पहुंच सके। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये शोक प्रकट किया है।
अपने राजनीति के करियर में श्री प्रकाश जायसवाल जमीनी स्तर पर रहकर अनेकों कार्य किये। जिस वजह से उन्होंने आम लोगों के बीच काफी लोकप्रियता बटोरी यही कारण है कि उनकी मौत के बाद अब उनके घर के बाहर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा है। इसी बीच पक्ष और विपक्ष के लोग भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बताते चले कि उनके बड़े बेटे सिद्धार्थ जायसवाल कनाडा में रहते हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही वह भी भारत के वापसी के लिए रवाना हो गए हैं। कानपुर पहुंचने ही रविवार को श्रीप्रकाश का अंतिम संस्कार किया जाएगा लेकिन उससे पहले उनके घर घर पर तमाम लोग पहुंच कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अभिनेता रजा मुराद, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, नसीम सोलंकी, भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी, गोविंद नगर विधानसभा से कांग्रेस नेता करिश्मा ठाकुर, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी समेत तमाम कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा जो भी आने में असमर्थ रहे उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि अलग-अलग पार्टी और अलग विचारधारा होने के बावजूद हमारे पारिवारिक संबंध थे। वह एक अत्यंत गंभीर और जिम्मेदार व्यक्ति थे। इस विपरीत परिस्थिति में भगवान उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि वह एक सज्जन पुरुष थे और कानपुर शहर के लोगों के लिए मसीहा भी थे। उनका इस तरह से चले जाना राजनीति के नजरिये से एक बहुत ही बड़ी क्षति है। जिसे पूरा कर पाना मुश्किल है।
फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने कहा कि यह दुखद समाचार सुनकर एक बार के लिए तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे थे लेकिन उससे पहले उन्हें यह दुखद समाचार मिला। इसके बाद वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले जब भी वह कानपुर आते थे। तो श्रीप्रकाश से जरूर मिलते थे।
बताते चलें कि श्रीप्रकाश का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। सर्वप्रथम उनके शव यात्रा मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगी। उसके बाद भैरव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप