
कानपुर, 28 नवम्बर (Udaipur Kiran) । कानपुर हमारा है और हम कानपुर के हैं, यहां की जनता हमारा परिवार है। जनता को ऐसा महसूस न हो कि हम अकेले हैं। जनता को महसूस होना चाहिए कि भारतीत जनता पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ है। आप सब लोग इस अभियान में जुड़ जाए। चार दिसम्बर तक यह अभियान चलेगा। सभी पार्षद अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। यह बातें शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने कही।
मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में एसआईआर को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और महापौर प्रमिला पांडेय व पार्षद दल के नेता नवीन पंडित मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सभी पार्षदों को निर्देश दिया कि वो अपने अपने वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हेल्प डेस्क स्थापित करे। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आम जनता को यदि गहन मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही हाे तो उनकी सहायता करें। जिससे अवैध निवासी रोहिंग्या बांग्लादेशी मतदाता सूची से बाहर हों और एक त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण हो सके। जिसके माध्यम से सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हो।
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि जनता को महसूस होना चाहिए कि भाजपा हर परिस्थिति में उनके साथ है। आप सब लोग इस अभियान में जुड़ जाए। चार दिसम्बर तक यह अभियान चलेगा। सभी पार्षद अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया बैठक में 45 पार्षद सौरव देव, कौशल मिश्रा, आनंद शुक्ला, विद्या वर्मा, विजय गौतम,अनुभव शुक्ला, गोलू, आलोक पांडेय, विकास जायसवाल, अखिलेश बाजपेई, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र चौहान गुंजन शर्मा, पवन पांडे, घनश्याम गुप्ता, विकास जायसवाल, नीरज रक्सेल, धीरू त्रिपाठी, अनिल यादव, विकास साहू नीरज कुरील आनंद शुक्ला, रामनारायण सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप