Madhya Pradesh

धार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वृहद् गृह सम्पर्क अभियान 1 दिसंबर से

Grah sampark

धार, 28 नवंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में धार जिले में गृह सम्पर्क अभियान आगामी 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जावेगा। संघ रचना के धार जिले में जिसमे 9 इकाई क्षेत्र आते हैं जिनमें सभी 88 मंडलों के 925 गाँवों और 8 नगरों के 49 बस्तियों में संघ के कार्यकर्ताओं की 1500 से अधिक टोलियाँ घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। इस वृहद् गृह संपर्क अभियान में जिले के 2 लाख से अधिक परिवारों में संघ परिचय पत्रक, संघ साहित्य, स्टीकर, और भारत माता का चित्र लेकर कार्यकर्ता घरों पर परिवारों से संपर्क करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों की सेवा-बस्तियों में घरों पर भगवा पताका भी लगायी जावेंगी।

सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण केन्द्र जीवनशैली, जीवन के हर क्षेत्र में स्वदेशी का संकल्प और नागरिक कर्तव्यों का पालन ये पंच-परिवर्तन के पाँच संकल्प है। गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता पंच-परिवर्तन के संकल्पों की चर्चा घर-घर जाकर करेंगे और परिवारों द्वारा किसी एक संकल्प का आह्वान करवाया जावेगा। गृह संपर्क अभियान में प्रत्येक घर में संघ के तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोलियाँ सम्पर्क हेतु जावेंगी। इन टोलियों में महिला कार्यकर्ता भी रहेंगी।

विविध श्रेणियों के प्रमुखजनों से मिलने हेतु पृथक टोलियाँ बनायी गयी है। संपर्क टोलियाँ गृह संपर्क में संघ स्थापना के उद्देश्य, संघ का सामान्य कार्यपद्धति और संघ की सौ वर्षों की यात्रा और इस यात्रा में सदैव समाज की सहयोगी भूमिका के विषय पर सामान्य चर्चा भी करेगी। गृह सम्पर्क अभियान में सभी जाति-पंथों, नगरों, ग्रामीण क्षेत्रों, सेवा-बस्तियों और वनवासी परिवारों में हर हिन्दू तक संघ का विचार पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुँचेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi