Uttar Pradesh

भाजपा के शक्ति केंद्रों पर एसआईआर को लेकर ताबड़तोड़ बैठकों का आयोजन

भाजपा की एसआईआर पर बैठक

वाराणसी, 28 नवम्बर(Udaipur Kiran) । विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाराणसी में शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की उपस्थिति में ताबड़तोड़ बैठकें हुई। बागेश्वरी मंडल के जगतगंज शक्ति केंद्र एवं राजर्षि मंडल के नारायणपुर शक्ति केंद्र पर कई बूथों के बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों ने बैठक में एसआईआर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 4 दिसम्बर तक सभी अन्य कार्य स्थगित कर केवल एसआईआर अभियान में पूरी ताकत से जुट जाएं। अधिक से अधिक लोगों से फार्म भरवाकर उन्हें समय से जमा कराया जाए। एसआईआर केवल मतदाता सूची का कार्य नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यदि आज इसमें लापरवाही हुई तो आगे चलकर लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य को समय से पूर्ण कराएं।

बैठकों में एमएलसी व प्रभारी वाराणसी महानगर मुख्य अतिथि अरुण पाठक ने भी सम्बोधित किया तथा उन्होंने एसआईआर के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया। बैठक में प्रमुख लोगों में चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, विवेक पाण्डेय, रणंजय सिंह, सुशील गुप्ता, मनोज सोनकर, सत्यप्रकाश जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक बलराम पाण्डेय, बीएलए 2 आदर्श पटेल, अरविंद उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, अरविंद सिंह मास्टर, माधव चौरसिया, सुमित, सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र