Madhya Pradesh

अशोकनगर: चंदेरी उत्सव तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

अशोकनगर: चंदेरी उत्सव तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

अशोकनगर, 27 नम्बर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की पर्यटन नगरी के नाम से विख्यात चंदेरी में शुक्रवार 28 नवम्बर से चंदेरी उत्सव शुरू होने जा रहा है। चंदेरी उत्सव आयोजन हेतु कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

उन्होंने चंदेरी उत्सव के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री के वर्चुअल रूप सहभागिता करेगें। इस दौरान आवश्यक तैयारियों के संबंध संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चंदेरी उत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंदेरी टेंट सिटी में की जा रही तैयारियां का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीआईपी मूवमेंट, क्राफ्ट विलेज, फैशनशो, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार