Madhya Pradesh

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन शुक्रवार को उज्जैन में

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन शुक्रवार को उज्जैन में

उज्जैन, 27 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन शुक्रवार को उज्जैन आएंगे। महाकाल भक्त श्री रूपन दोपहर 12 बजे दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे।

योग गुरु डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि उनके साथ 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल भी मॉरीशस से आएगा। रूपन दोपहर 1 बजे सम्राट विक्रमादित्य विवि में श्री त्रिपाठी द्वारा संचालित मानस ध्यान एवं योग आधारित सांस्कृतिक सत्र में विशेष सहभागिता करेंगे। साथ ही भारतीय योग परंपरा, ध्यान, विज्ञान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बारे में अपने विचार रखेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे आप भोपाल रवाना हो जाएंगे। त्रिपाठी ने बताया कि श्री रूपन का यह दौरा भारत-मॉरीशस सांस्कृतिक सहयोग, योग आधारित आध्यात्मिक आदान प्रदान तथा द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल