गोरखपुर, 27 नवंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण अभियान में नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोकरवाल के प्रयास से गोरखपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान तथा प्रदेश में पहला स्थान पाया। इस उपलब्धि पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आज नगर आयुक्त और महापौर का सम्मान किया और उन्हें गुरु गंभीर नाथ स्मृति सम्मान प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया कि जल संचय जन भागीदारी- 1.0 पुरस्कार के लिए गोरखपुर का चयन देश में तीसरे स्थान के लिए हुआ है । गौरतलब है कि गोरखपुर नगर निगम को जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा इसी माह राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप नगर निगम को प्रशस्तिपत्र के अलावा दो करोड़ रुपये रुपये भी मिले।
इस अवसर पर गोजए के महामंत्री अरुण कुमार सिंह के साथ कार्यकारिणी के दुर्गेश बजाज, अरकान आलम, श्री राधे श्याम प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, आशीष भट्ट, नीरज सिंह, रामचन्द्र, कृष्णकुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. नगर निगम गोरखपुर ने बीते कुछ वर्षों में जल संरक्षण को लेकर विभिन्न अभिनव प्रयास किए हैं। वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन, जागरूकता अभियान, जल उपयोग में दक्षता और सामुदायिक सहभागिता जैसे क्षेत्रों में निगम ने बेहतरीन कार्य किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय