Uttar Pradesh

उप्र भाजपा ने बुंदेलखण्ड के दो जिलों समेत घोषित किए 14 जिलाध्यक्ष

शुभकामनाएं देते शुभचिंतकों की सोशल मीडिया पर तस्वीर

झांसी, 27 नवंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा ने यूपी में बुधवार देर रात बुंदेलखंड के दो समेत उत्तर प्रदेश में 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसकी घोषणा पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने की। छह जिलों में पिछड़ा वर्ग से अध्यक्ष बनाए गए हैं। सात समान्य वर्ग और एक अनुसूचित जाति से अध्यक्ष हुए हैं। पांच जिलों में पुराने चेहरों को फिर मौका दिया गया है। भाजपा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी लिस्ट जारी की है।

बुंदेलखंड के तीन जिलाध्यक्षों में बुंदेलखंड की हृदयस्थली कही जाने वाली वीरांगना नगरी झांसी महानगर से हेमंत परिहार के स्थान पर सुधीर सिंह, हमीरपुर में सुनील पाठक के स्थान पर शकुंतला निषाद को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जालौन जिले में उर्बिजा दीक्षित पर पार्टी ने फिर से विश्वास जताया है।

जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय मुद्दों पर फोकस करें और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को लागू करें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस चयन को सामाजिक समावेशिता का प्रतीक बताया है। यह घोषणा देर रात होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।

देर रात सुधीर सिंह को नवीन दायित्व मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों द्वारा शुभकामनाओं का दौर जारी है। सुबह से उनके कई शुभचिंतक उनके घर शुभकामनाएं देने फ् पहुंचे। जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं पुरानी व्यवस्था से पीड़ित कुछ कार्यकर्ता विरोधी कथन लिखते नजर आए।

इन जिलों को मिला भाजपा का अध्यक्ष

मेरठ जिला का अध्यक्ष हरवीर पाल को बनाया गया है। वहीं हापुड़ का कविता माधरे, फिरोजाबाद जिला उदय प्रताप सिंह, हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर राजीव शर्मा, अलीजगढ़ जिला कृष्णपाल सिंह लाला, एटा प्रमोद गुप्ता, जालौन उर्विजा दीक्षित, झांसी महानगर सुधीर सिंह, हमीरपुर सकुंतला निषाद, फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव, बाराबंकी राम सिंह वर्मा, जौनपुर अजित प्रजापति और कौशांबी से धर्मराज मौर्या को अध्यक्ष बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया