Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक ने मातहत कर्मियों काे दिलाई संविधान प्रतिबद्धता की शपथ

फोटो शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती

औरैया, 26 नवंबर (Udaipur Kiran) । संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय ककोर में आयाेजित एक विशेष कार्यक्रम में समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों काे संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। उन्हाेंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

एसपी अभिषेक भारती ने उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का पाठ समझाया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस बल का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारना भी है। उन्होंने विभागीय कर्मियों को नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा दोहराते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस का यह आयोजन पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा और संवैधानिक आदर्शों के प्रति और अधिक जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार