RAJASTHAN

प्रदेश सरकार में जनता के काम ठप, पब्लिक को परेशानी : गहलोत

jodhpur

जोधपुर, 24 नवम्बर (Udaipur Kiran) । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जनता के हितों पर कार्य नहीं हो रहा है। विकास के कार्य ठप पड़े है। इससे आम पब्लिक को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल बनाए गए है मगर उनका कार्य मंथर गति से से हो रहा है। सरकार द्वारा विकास के नाम पर अपराध किया जा रहा है। वे आज जोधपुर में पत्रकारों से मुखातिब हुए और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस सरकार ने करोड़ों अरबों रूपया खर्च किया उनको प्रदेश सरकार बर्बाद कर रही है। काम पूरा भी हो गया है, मगर पब्लिक को लाभ नहीं पा रहा है। उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र में सीएचसी बनाई गई मगर काम आगे नहीं बढ पा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को रोककर प्रदेश सरकार अपराधिक या क्रिमिनल नेगलैसी कर रही है। ऐलिवेटेड रोड के बारे में कहा कि उनके शासन में बनाने की कार्य योजना थी। आज डीपीआर भी बन गई, टेण्डर भी हो गए है, मगर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि ऐलिवेटेड रोड में अगर और देरी होती है तो इसकी कीमत और भी बढ़ जाएगी। सरकार बलदते ही उनके कामों को रोक दिया गया है। कोटा रिवर फ्रंट का उदाहरण भी उन्होंने दिया। वसुंधरा का कोई प्रोजेक्ट कांग्रेस शासनकाल में नहीं रोका गया। प्रदेश सरकार को विकास कार्यों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस सरकार ने अरबों रूपयों के प्रोजेक्ट शुरू किए थे, जोकि आज बंद पड़े है।

गहलोत ने एसआईआर के सवाल पर कहा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से यह हो रहा है। चुनाव का तरीका निष्पक्ष होना चाहिए, चुनाव आयोग का बातचीत का रवैया सही नहीं है।

गहलोत ने संवाददाता सम्मेलन में दिग्‍गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की और उनके परिवार को यह आघात सहन करने की प्रार्थना की।

(Udaipur Kiran) / सतीश