Uttar Pradesh

सपा कार्यालय पर मनाई गई सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती

सपा कार्यालय पर मनाई गई प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती*
सपा कार्यालय पर मनाई गई प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती*

गोरखपुर, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी के संस्थापक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई‌। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण और उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली आज भी हम सभी को प्रेरित करती है। कार्यक्रम में पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान प्रमुख रुप में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पाण्डेय, कबीर आलम, दयाशंकर निषाद , जफर अमीन, डक्कु कृष्ण कुमार त्रिपाठी, साधु यादव, संजय पहलवान, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, रामदरश विद्यार्थी, अभिमन्यु यादव, दुधनाथ मौर्य, अखिलेश यादव, धन्नजय सिंह सैथवार, कमलेश यादव, राघवेंद्र तिवारी, राजू बृजनाथ मौर्य , मैना भाई रामजतन यादव, नरसिंह यादव, गवीश दुबे, रवि प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय