Maharashtra

पालघर के लोगों का जीवनस्तर बदलने के लिए सरकार तत्पर : एकनाथ शिंदे

मुंबई, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को पालघर जिले में कहा कि उनकी सरकार पालघर के लोगों का जीवनस्तर बदलने के लिए तत्पर है। हाल ही में राज्य सरकार ने इस जिले को दो बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं, जिससे पालघर की सूरत बदल जाएगी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पालघर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आयोजित चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना विचारधारा और विकास पर आगे बढ़ रही है। उनकी सरकार यहां के किसानों, मछुआरों और आदिवासी भाइयों की समस्याओं का समाधान करेगी और जिले का चौतरफा विकास करेगी।

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में एनडीए की सरकार बनी, तब से राज्य में रुकी ही योजनाएं शुरु कर दी गई हैं। राज्य में डबल इंजन की सरकार से तेजगति से विकास हो रहा है। स्थानीय स्तर पर भी अगर उनके लोग नगर निकाय चुनाव में विजई हुए तो यह विकास और तेज गति से होगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राज्य में विकास का विरोध किया, उनकी हालत राज्य के नागरिकों ने देखा है। इसलिए पालघर की जनता विकास के पक्ष में एनडीए के साथ है। शिंदे ने मतदाताओं से स्थानीय निकाय चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव