Delhi

यूनिटी मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता का जीवंत प्रतीक है : वीरेंद्र सचदेवा

यूनिटी मार्च में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ भाजपा के अन्य नेता।

नई दिल्ली, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शनिवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) कन्वेंशन सेंटर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दाैरान कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, सांसद बांसुरी स्वराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन माैजूद थे।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूनिटी मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और अदम्य संकल्प का जीवंत प्रतीक है। सरदार पटेल की राष्ट्रनिर्माण की अमिट विरासत हमें सिखाती है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मिलकर निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए कहा कि लौह पुरुष के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प और मजबूत हुआ है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था। उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करके उनके विजन को प्रधानमंत्री मोदी आगे लेकर जा रहे हैं। उन्होंने भारत को विकसित करने के लिए यूथ लेड डेवलपमेंट का मूलमंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है। इसका नाम गंगा प्रवाह रखा गया है।

—————–

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी