
नई दिल्ली, 18 नवंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव के लिए मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने ढिचाऊं कलां एवं द्वारका बी वार्ड में चुनावी बैठक की। उन्होंने कहा कि ढिचाऊं कलां एवं द्वारका बी दोनों ही वार्ड फिर से जीतेंगे।
पवन राणा ने कहा कि नजफगढ़ जिला क्षेत्र भाजपा का गढ़ हैं और ढिचाऊं कलां एवं द्वारका बी दोनों ही वार्ड कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 2022 में भी हमारे पक्ष में रहे थे और पुनः संगठनात्मक शक्ति के बल पर दोनों वार्ड जीतेंगे।
इस दौरान नगर निगम उपचुनाव के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार किया। ग्रेटर कैलाश वार्ड की प्रत्याशी अंजुम मंडल ने संत नगर में अनेक परिवारों के साथ ड्राइंग रूम बैठकें की एवं चांदनी चौक वार्ड के प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने दरीबा बाजार की गलियों में डोर टू डोर कैम्पन किया।
द्वारका बी वार्ड में सांसद कमलजीत सहरावत एवं विधायक संदीप सहरावत ने ग्रीन वैली सैक्टर 22 में प्रत्याशी मनीषा सहरावत के साथ जनसम्पर्क किया। शालीमार बाग वार्ड से प्रत्याशी अनीता जैन के साथ हनुमान वाटिका एवं ईस्ट पार्क में एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने जनसम्पर्क किया।
संगम विहार ए से प्रत्याशी शुभ्राजीत गौतम के समर्थन में शनि बाजार एवं प्रजापति चौक पर विधायक गजेन्द्र यादव एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय ने सभाओं को सम्बोधित किया।
दक्षिणपुरी वार्ड की प्रत्याशी रोहिणी राज के समर्थन में डाक्टर सुरेश चौक पर पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने प्रचार सभा को सम्बोधित किया। मुंडका वार्ड से जयपाल सिंह दराल के समर्थन में विधायक मनोज शौकीन ने मुंडका गांव में चुनाव सभा को सम्बोधित किया।
पूर्व सांसद दुष्यंत गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता एवं प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने विनोद नगर वार्ड प्रत्याशी सरला चौधरी के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान चलाया।
——————-
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी