Uttar Pradesh

एकजुट और सशक्त भारत’ सनातन की ताकत : पर्यटन मंत्री

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री आदि

फिरोजाबाद, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बिहार चुनाव परिणामों के बाद ‘पीडीए’ की परिभाषा बदलने का आरोप लगाया।

प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को फिरोजाबाद के टूंडला में जन एकता रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने अखिलेश यादव के विकास के मुद्दे को खारिज करते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक उनकी सरकार रही, जिसे प्रदेश की जनता ने देखा और झेला है। पर्यटन मंत्री ने आरोप लगाया कि उस दौरान पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता और चौथ वसूली का बोलबाला था। उन्होंने समाजवादी पार्टी की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट’ नीति पर तंज कसते हुए उसे ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ बताया।

पर्यटन मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने ‘एकजुट और सशक्त भारत’ को सनातन की ताकत बताया। उन्होंने कुछ लोगों पर देश की संस्कृति से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तोड़फोड़ नहीं, बल्कि एकता की संस्कृति चलेगी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर आतंकवाद फैलाने वालों को खत्म कर दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़