Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

ममतेश शाक्य पूर्व भाजपा के पूर्व भाजपा

एटा, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । एटा निवासी भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने रविवार काे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से मिलकर फोन पर खुद को जान से मारने की मिली धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पूर्व भाजपा विधायक ममतेश शाक्य निवासी सिंधी कॉलोनी एटा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह से मुलाकात की और बताया कि उन्हें फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शनिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जब वह शनिवार को एक विवाह कार्यक्रम के लिए एटा से कार द्वारा आगरा सपरिवार जा रहे थे तो सांयकाल उनके फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी दी गई की तू बिहार चुनाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ बहुत चुनाव प्रचार में लगा रहा, तूने अच्छा नहीं किया। केशव प्रसाद मौर्या के साथ घूमना बंद कर दे अन्यथा तेरी हत्या कर दूंगा। मेरे द्वारा कॉल काट देने के पश्चात उसके द्वारा कई बार फोन किए गए और व्हाट्सएप पर भी केशव प्रसाद मौर्य के साथ के मेरे फोटो शेयर कर धमकियां दी गई गाली गलौज की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात फोन नम्बर धारक के बारे में जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया है।

ममतेश शाक्य वर्ष 2007 एवं 2012 में जनपद कासगंज में बसपा के दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 मे पटियाली (जनपद कासगंज) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गये। वर्ष 2022 में ये इसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे परन्तु पराजित हो गये। पूर्व भाजपा विधायक को जनपद कासगंज से सुरक्षा प्रदान की गयी है।

भारतीय जनता पार्टी एटा के जिला अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि कि वे रविवार को ममतेश शाक्य के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से मिले और फोन पर मिली धमकी के संबंध में पूरा घटनाक्रम उन्हें बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में गहनता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और हमें भरोसा है कि धमकी देने वाला शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay