
धमतरी, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय गोविंद सारंग भवन में रविवार को प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 19 नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा कर कार्य योजना बनाई।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 19 नवंबर को धमतरी आने की संभावना है। वे किसान सम्मान निधि के 22 वे किस्त को जारी करने के साथ ही किसानों से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम शहर के एकलव्य खेल परिसर में होगा। केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री मंच पर दिखेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए आसपास जिले के लोग भी पहुंचेंगे। इसके लिए भी शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज के आगमन कर आगमन के विषय में विस्तार से चर्चा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान महापौर रामू रोहरा, जिला महामंत्री द्वय महेंद्र पंडित, राकेश साहू, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन, पवन गजपाल, विनय जैन, अमन राव, मंडल महामंत्री हेमंत साहू, राजीव चंद्राकर, गौरव मगर, दमयंती साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा