Jharkhand

अस्मिता किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लावण्या शर्मा–आरजू अली को स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में खिलाड़ी–अतिथिगण समेत अन्य

रांची, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । रांची जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से हीनू यूनाइटेड क्लब बिहारी मंडा में रविवार को एकदिवसीय अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता के

म्यूसिल इवेंट में जूनियर लड़कियों में स्वर्ण पदक आरजू अली को, रजत पदक उपासना को, कांस्य पदक खुशी विश्व राम और निशा कुमारी को मिला। वहीं कैडेट म्यूजिकल फॉर्म में स्वर्ण पदक लावण्या शर्मा को, रजत पदक अयाना अली को, कांस्य पदक आरोही घोष एवं मानसी कुमारी को मिला है।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक, एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू ने दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री राधा कृष्ण किशोर, विशिष्ट अतिथि सुधीर तिवारी निर्देशक टेंडर हार्ट स्कूल, डॉ प्रभात कुमार सिविल सर्जन रांची, सुबोध सिंह गुड्डू अध्यक्ष बिहारी कल्ब, प्रशांत किशोर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मधुकांत पाठक ने कहा कि किक बॉक्सिंग मार्शल आर्ट्स के दुनिया में काफी तेजी से बढ़ने वाला खेल है। जिसमें वह पूरा सहयोग करेंगे।

वहीं समापन में मुख्य अतिथि मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा इस तरह के आयोजन से महिलाओं का आत्मबल बढ़ता है। जो लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग ली है, इनको बुराई पर प्रहार करना है। विनय सिन्हा दीपू ने कहा हमारा प्रयास है कि हम सभी स्कूलों में अपने किक बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देना। ताकि लड़कियों को आत्मरक्षा करने में कामयाबी मिले। प्रतियोगिता में रेफरी गुलाम गौस कुरैशी, इबरार अंसारी, कमल किशोर कच्छप, लालचंद लोहार, सोनू, विमल आनंद नाग, नौशाद खान, शिव कुमार, जहुर अंसारी,निशांत कुमार, सिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar