HEADLINES

देश में एसआईआर फेज II के तहत मतदाता सूची अपडेट में तेजी, अब तक में 97 प्रतिशत ईएफ वितरण पूरा

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । देश में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज II के तहत मतदाता विशिष्ट प्रविष्टि पत्र यानी ईएफ की छपाई और वितरण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक देशभर में 50 करोड़ 99 लाख 72 हजार मतदाताओं के लिए 10 लाख 41 हजार 291 ईएफ छापे जा चुके हैं और 49 करोड़ 73 लाख 39 हजार 480 ईएफ वितरित किए जा चुके हैं, 97 फीसदी से अधिक है।

चुनाव आयोग के अनुसार, अंडमान और निकोबार, गोवा और लक्षद्वीप में सभी ईएफ 100 प्रतिशत वितरित हो चुके हैं। गुजरात में 99 प्रतिशत, केरल में 93 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 97 प्रतिशत और तमिलनाडु में 93 प्रतिशत ईएफ पहुंच चुके हैं। राजस्थान में 98 प्रतिशत ईएफ वितरित किए जा चुके हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईएफ वितरण की स्थिति:

• अंडमान और निकोबार 3 लाख 10 हजार 404 में से 3 लाख 10 हजार 204

• छत्तीसगढ़ 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 में से 2 करोड़ 5 लाख 8 हजार 57

• गोवा 11 लाख 85 हजार 34 में से 11 लाख 85 हजार 13

• गुजरात 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 में से 5 करोड़ 4 लाख 15 हजार 497

• केरल 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 854 में से 2 करोड़ 61 लाख 1 हजार 675

• लक्षद्वीप 57 हजार 813 में से 57 हजार 812

• मध्य प्रदेश 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 140 में से 5 करोड़ 70 लाख 89 हजार 80

• पुदुचेरी 10 लाख 21 हजार 578 में से 9 लाख 61 हजार 297

• राजस्थान 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 में से 5 करोड़ 38 लाख 69 हजार 336

• तमिलनाडु 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 583 में से 6 करोड़ 54 हजार 300

• उत्तर प्रदेश 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 में से 15 करोड़ 7 लाख 92 हजार 212

• पश्चिम बंगाल 7 करोड़ 66 लाख 36 हजार 294 में से 7 करोड़ 59 लाख 94 हजार 997

चुनाव आयोग ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और ब्लॉक लेवल एजेंट (बीएलए) की टीमें हर मतदाता तक ईएफ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। आयोग ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि शेष ईएफ का वितरण समय पर पूरा किया जाए, ताकि आगामी चुनावों में मतदाता सूची पूरी तरह सही और सटीक रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर