Uttar Pradesh

अमेठी में भााजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान किया तेज

लोगों के द्वारा बढ़ चढ़ कर लिया गया हिस्सा
लोगों को प्रपत्र देते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष
लोगों को समझाते पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव
विशेष कार्य पूर्ति करते मंडल अध्यक्ष
ग्रामीणों को जागरुक करते मंडल अध्यक्ष

अमेठी, 16 नवम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लगातार गति दी जा रही है। जिले के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति संयोजकों के नेतृत्व में टीमें गांव–गांव पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं और पुनरीक्षण से जुड़ी आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।

रविवार को मंडल संग्रामपुर में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित टीम के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। टीम ने बेलखरी, बनवीरपुर, छाछा और चन्देरिया समेत विभिन्न बूथों पर पहुँचकर मतदाता सूची सत्यापन का कार्य देखा और लोगों को प्रक्रिया की जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने घर–घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (फॉर्म्स) के महत्व के बारे में बताया और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा गलतियों को ठीक कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं और नए वोटरों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को हर बूथ पर सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी