CRIME

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास,आरोपित गिरफ्तार

प्रतीकात्मक फोटो।

फर्रुखाबाद, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने रविवार काे बताया कि थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव मुरान निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उसकी नाबालिक बच्ची घर के सामने खेल रही थी। इस दाैरान उसे फुसलाकर कल्लन पुत्र हीरा ठाकुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। पीड़ित बच्ची को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पाॅक्साे के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपित कल्लन को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar