
नई दिल्ली, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली कार्यालय में रविवार को 30 नवंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनावों की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा,केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा कि आगामी दिल्ली नगर निगम उपचुनावों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा संगठन अपनी प्रतिबद्धता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ दिल्ली में पुनः विजय का परचम लहराकर जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव