Jharkhand

भगवान बिरसा के संकल्‍प 25 साल बाद भी अधूरे : नायक

भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते विजय शंकर नायक समेत अन्‍य

रांची, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । आदिवासी मूलवासी समाज के महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने शनिवार को बिरसा चौक में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर नायक ने बिरसा मुंडा के दिखाए सपनों को साकार करने का दृढ़ संकल्प लिया और समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद भी भगवान बिरसा मुंडा के सपने अधूरे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। लेकिन दुख की बात है कि उनके बलिदान के 25 वर्ष अधूरे ही हैं। राज्य में जल जंगल जंगल की लूट मची है। उन्‍होंने कहा कि आज भी हमारे आदिवासी भाई-बहन विस्थापन, शोषण और अधिकारों से वंचित हैं। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर बिरसा के सपनों को साकार करें।

मौके पर रंजीत उरांव, करमा लिंडा, दिपक राम, विक्की पाहन, आनन्द तांबा सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar