Uttar Pradesh

भारत की आत्मनिर्भरता ही बनाएगा विकसित भारत : गिरीश चंद्र यादव

सम्मेलन को सम्बोधित करते

–विदेशी कम्पनियों ने अपने प्रोडक्ट का नाम हिंदुस्तान रखकर हमारे साथ षड्यंत्र किया, जिसे हमें तोड़ना है: गिरीश चंद्र यादव

प्रयागराज, 15 नवम्बर (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वावलम्बन की भावना से जोड़ना और हर घर स्वदेशी के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों, स्ट्रीट वेंडर्स और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न तो अब किसी के सामने झुकने वाला देश है और न रूकने वाला है। देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बना। आगे हम विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं, जिसे कोई रोक नहीं सकता। भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और तेजी के साथ विकसित भारत की ओर अपना कदम बढ़ा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जहां देश को सोना गिरवी रखकर चलाना पड़ा, वहीं आज भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी नीतियां तय कर रहा है। स्थानीय उत्पादन, कारीगरों और किसानों को प्रोत्साहित करके देश के घरेलू बाजार को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ षड्यंत्र रचा गया विदेशी कम्पनियों ने अपने उत्पाद हिन्दुस्तान के नाम से रखा जिसके कारण हमारा देश का पैसा दूसरे देश में चला गया। ऐसे षड्यंत्र को भी हमे फोड़ना है। हम स्वदेशी की ओर आगे बढ़े और अपने स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदेंगे और उपयोग करेंगे और विदेशी वस्तुओं को परित्याग करेगे तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार के कारण ही भारत रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। आज भारत नई तकनीकी से मिसाइल ड्रोन तेजस जैसे मिसाइल स्वयं बना रहा है और कोरोना वायरस की हमने स्वदेशी वैक्सीन बना कर देश दुनिया को दे रहे आज हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बढ़ रहे हैं।

महापौर गणेश केसरवानी एवं विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब समाज का सभी वर्ग इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें कई क्षेत्रों में काम करना होगा। हमें नवाचार उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। पिछली सरकारों ने आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में कोई काम नहीं किया सिर्फ अपने वोट बैंक के लालच में लोगों का सिर्फ इस्तेमाल किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, आर्किटेक्चर, शिक्षक, सोशल मीडिया इंफ्लोसर, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं को उल्लेखनीय कार्यों को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेश पांडे ने एवं डॉ पियूष दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर ओझा, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, वरुण केसरवानी, विवेक अग्रवाल राजेश केसरवानी, राघवेंद्र सिंह विजय श्रीवास्तव, भोला सिंह, शिखा रस्तोगी, अनुज कुशवाहा, विश्वास श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र