Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा : सरदार पटेल जयंती समारोह जांजगीर में शामिल होंगे भूपेश बघेल

सरदार पटेल जयंती समारोह जांजगीर में शामिल होंगे भूपेश बघेल

जांजगीर-चांपा, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा 16 नवंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मेें छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि, पूर्व मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर से जारी प्रोटोकाॅल के अनुसार भूपेश बघेल 16 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे आडिटोरियम जांजगीर पहुंचेंगे। वे कार्यक्रम में दोपहर 1.30 बजे तक शामिल रहेंगे तत्पश्चात् जांजगीर से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, इस कार्यक्रम के लिए वित्त मंत्री छ.ग. शासन ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री छ.ग. शासन टंकराम वर्मा, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक नारायण चंदेल सहित कुर्मी समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत रत्न, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में कुर्मी समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक लोगों से इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी