Jharkhand

नेहरू के योगदान से युवा पीढ़ी ले प्रेरणा : डीसी

Photo

बोकारो, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । बीएस सिटी के पत्थरकट्टा चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर शुक्रवार को जयंती के अवसर पर डीसी अजय नाथ झा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने नेहरू के आदर्श और विचारों को नमन किया।

इस दौरान डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि पंडित नेहरू का पूरा जीवन स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र की मजबूत नींव स्थापित करने में समर्पित रहा। युवा पीढ़ी को उनके योगदान को स्मरण करते हुए प्रेरणा लेनी चाहिए।

जयंती कार्यक्रम में नेहरू की दूरदर्शी नीतियों, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह को याद किया गया। साथ ही समाज के सभी वर्गों से उनके आदर्शों के अनुरूप देश और समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ मो सफीक आलम, डीएलएओ द्वारिका बैठा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार