Jharkhand

मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का किया भ्रमण

मेले में मंत्री सुदिव्‍य कुमार समेत अन्‍य

रांची, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने शुक्रवार को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान, नई दिल्ली में रांची स्मार्ट सिटी स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने मेले की जमकर प्रशंसा की।

मौके पर उन्‍होंने मेला और विभाग के जन संपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मंत्री ने स्टाल में लगी थ्री डी मॉडल को बारीकी से देखा और इसके विभिन्न पहलूओं को समझा।

इस मौके पर मंत्री के अलावे रांची स्मार्ट सिटी के मंत्री के साथ उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar