
बांदा, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शुक्रवार को बांदा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक एक मैरिज लॉन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर प्रभाकर सिंह चंदेल तथा उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष संतोष ढंढारिया उपस्थित रहे, जबकि प्रमुख वक्ताओं में एडवोकेट लक्ष्मण सिंह, सुधीर सिंह और राकेश सिंह शामिल रहे।
सुधीर सिंह ने बताया कि 2019 से वैट समाप्त होने के बावजूद सेल टैक्स विभाग द्वारा जबरन नोटिस जारी कर वसूली की जा रही है। रत्नेश गुप्ता ने जिला पंचायत पर फर्जी नोटिस जारी कर विभव कर की मांग करने और अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया। राम बिलास ने श्रम विभाग द्वारा बिना सत्यापन व जांच के गलत टैक्स निर्धारण कर डीलर्स को परेशान करने तथा अधिकारियों द्वारा अवैध उगाही कराने का आरोप लगाया।
बैठक में मौजूद बड़ी संख्या में डीलर्स ने अपने-अपने मुद्दे खुलकर रखे। कार्यक्रम का संचालन अरुण गुप्ता और अभिषेक गुप्ता ने किया। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें प्रभाकर सिंह चंदेल को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नागेंद्र सिंह लाला, संजय गुप्ता और संतोष अग्रवाल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रत्नेश गुप्ता, योगेंद्र भदौरिया, शरद ओमर, श्रद्धा निगम और आदित्य सिंह को स्थान दिया गया।
महासचिव का दायित्व अभिषेक गुप्ता को सौंपा गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर मुदित अग्रवाल और आसिफ मजीद को नियुक्त किया गया। विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी एडवोकेट विवेक त्रिपाठी को दी गई। सचिव पद पर भोला पटेल, सुरेंद्र तिवारी, अमर सिंह और संकल्प अवस्थी को मनोनीत किया गया। संगठन प्रवक्ता की जिम्मेदारी अरुण गुप्ता को सौंपी गई।
कार्य समिति में अनिल निगम, मानस शुक्ला, आशीष निगम और अशोक अर्जुन सिंह को सदस्य बनाया गया। बांदा तहसील का अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, बबेरू तहसील गणेश सोनी, नरैनी तहसील विमल, अतर्रा तहसील सुनील गुप्ता, पैलानी तहसील का अध्यक्ष चक्रपाणि अवस्थी बनाये गए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह