Maharashtra

अखिल भारतीय शैक्षणिक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणसिंह टाक भाजपा में शामिल

मुंबई, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय स्वच्छता कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणसिंह टाक ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हाे गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लालकृष्ण चौहान ने सभी का स्वागत किया।

चरणसिंह टाक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय के नेतृत्व पर विश्वास रखने वाले वाल्मिकी समाज के कर्मचारियों ने भाजपा में प्रवेश किया है। वह पार्टी है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है , और वाल्मिकी समाज का कल्याण केवल भाजपा ही कर सकती है। इस विश्वास के साथ आज भी बड़े पैमाने पर हम भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने वाल्मिकी समाज का उपयोग तो किया , लेकिन विकास नहीं किया।

इस अवसर पर प्रमुख कुमार मांझी , प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत पाटिल , प्रदेश प्रवक्ता अतुल शाह , मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन , अमरजीत मिश्रा , प्रदेश कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव