
अमेठी, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । आज के बच्चे, कल के भविष्य — इसी संदेश के साथ आज 14 नवंबर शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू के बाल प्रेम और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि नेहरू जी का बच्चों के प्रति अथाह स्नेह उनके व्यक्तित्व और विचारों में स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने नेहरू जी के प्रसिद्ध संदेश “आज के बच्चे, कल का भविष्य हैं” को दोहराते हुए कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी