Jharkhand

बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप मनाएगी भाजपा : राकेश

कांफ्रेंस में शामिल लोग

रामगढ़, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उक्त बातें गुरुवार होटल शिवम इन के सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा देश के जनजाति समाज के सर्वागिण विकास के लिए संकल्पित है। केंद्र सरकार की ओर से देश के जनजाति समाज के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजाति समाज के विकास के साथ-साथ उनकी भाषा और संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्‍होंने कहा कि कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसमें 14 और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा सहित आदिवासी समाज के अन्य महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर 15 नवंबर को दीप जलाया जाएगा। प्रसाद ने कहा कि 16 नवंबर को शोभायात्रा निकल जाएगी साथ ही जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया करमाली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उतरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी कुमेल उरांव, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर करमाली, जिला मंत्री संजीव कुमार बबला, सांसद प्रतिनिधि सरदार अनमोल सिंह सहित अन्‍य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश