Maharashtra

कांग्रेस नेता प्रकाश धुमाल राकांपा एपी में शामिल

मुंबई, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश धुमाल गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) में शामिल हो गए। आज सुबह ही प्रकाश धुमाल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

मुंबई स्थित राकांपा एपी कार्यालय में गुरुवार को सुबह आयोजित सादे कार्यक्रम में प्रकाश धुमाल ने राकांपा एपी में प्रवेश लिया है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और राकांपा एपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे उपस्थित थे। तटकरे ने कहा कि प्रकाश धुमाल पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस के एक निष्ठावान नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लक्ष्यों और नीतियों की वकालत की है। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता है।

धूमल ने संगठन में कई जिम्मेदारियों को बड़ी योग्यता के साथ संभाला है। उन्होंने जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठन सचिव और विभिन्न स्थानों पर निरीक्षक की जिम्मेदारियों को संभाला है। तटकरे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले प्रकाश धूमल के राकांपा एपी में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

—————

(Udaipur Kiran) यादव