मुंबई, 11
नवंबर (Udaipur Kiran) । अन्य
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित महाराष्ट्र अनुसंधान, विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (अमृत) ने विश्व
स्तरीय कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था की पहल ‘अमृत दुर्गोत्सव 2025’ का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को सह्याद्री
गेस्ट हाउस में इस रिकार्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इस
अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत
पवार,
अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण
मंत्री अतुल सावे, अमृत
संस्था के प्रबंध निदेशक विजय जोशी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र
की दुर्ग संस्कृति हमारे इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने ‘अमृत दुर्गोत्सव’ पहल के माध्यम से नई पीढ़ी को इस ऐतिहासिक
धरोहर से जोड़ने के लिए अमृत संस्था के उल्लेखनीय कार्य की सराहना की।
इस पहल के माध्यम सेयूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त 12 ऐतिहासिक किलों और किलों की
प्रतिकृतियों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें दुर्गोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने
की अपील की गई है। महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों और अन्य देशों के नागरिकों
ने भी इस पहल में भाग लिया था। लोगों ने अमृत दुर्गोत्सव में सुंदर कलाकृतियां
बनाई थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार