
भाेपाल, 11 नवंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पथ प्रदर्शक स्व. सुंदरलाल पटवा की आज मंगलवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें याद कर सादर नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने पाेस्ट में कहा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की जयंती पर सादर नमन-वंदन करता हूं। आपने संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन के विस्तार और उच्च आदर्शों के लिए समर्पित कर दिया। सादगी, शुचिता एवं त्याग की त्रिवेणी से परिष्कृत आपका प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे