Haryana

स्टेट गेम्स में दमखम दिखाएंगे हरियाणा के सात हजार खिलाड़ी

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल

-दाे से आठ नवंबर तक आयाेजित किए जाएंगें स्टेट गेम्स

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । करीब 13 वर्ष के अंतराल के बाद हरियाणा की खेल संस्कृति फिर से नए जोश के साथ जागृत होने जा रही है। आगामी 2 से 8 नवंबर तक आयोजित 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा की उपस्थिति में होगा।

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र सिंह ‘मीनू बेनीवाल’ ने शुक्रवार को बताया कि इस बार खेलों की गूंज सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहेगी। हरियाणा के आठ शहरों गुरुग्राम, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, रोहतक और करनाल के साथ-साथ नई दिल्ली और चंडीगढ़ भी इस महा उत्सव का हिस्सा होंगे। मुख्य आयोजन स्थल गुरुग्राम रहेगा, जबकि समापन समारोह का मंच सोनीपत या कुरुक्षेत्र बनेगा। कुल 24 खेल विधाओं में होने वाले मुकाबलों में लगभग 7 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हरियाणा के हर कोने से आए ये खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र की शान बनकर उतरेंगे मैदान में। यह खेल सिर्फ मैदान की लड़ाई नहीं होंगे, हरियाणा की खेल परंपरा और आधुनिक प्रतिभा का संगम साबित होंगे।

हरियाणा ओलंपिक संघ इन खेलों को सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि एक नई शुरूआत के रूप में देख रहा है। अध्यक्ष मीनू बेनीवाल लगातार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क और निदेशक संजीव वर्मा के साथ बैठकें कर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हर आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, डिजिटल स्कोरिंग, मेडिकल व सुरक्षा प्रबंध और लाइव स्ट्रीमिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। मीनू बैनीवाल के अनुसार 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में इन खेलों का आगाज होगा। हरियाणा ओलंपिक संघ की कोशिश रहेगी कि खिलाड़ियों को किसी तरह की समस्या ना हो। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

उन्हाेंनें जानकारी दी कि ये खेल नई दिल्ली समेत राज्य के विविध शहराें में हाेंगे, जिनमें गुरुग्राम में हॉकी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, फरीदाबाद में आर्चरी, वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, टेनिस, सोनीपत में नेटबॉल, कुश्ती, कराटे, जूडो, कुरुक्षेत्र में योगासना, साइक्लिंग (रोड और ट्रैक इवेंट्स), पंचकूला में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, झज्जर में ट्रायथलॉन (तैराकी, साइक्लिंग, दौड़), रोहतक में बॉक्सिंग, करनाल में फुटबॉल, नई दिल्ली में शूटिंग व चंडीगढ़ में नौकायन (जलक्रीड़ा) प्रतियाेगिताएं हाेंगीं।

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top