Madhya Pradesh

अशोकनगर: रेवा शक्ति एवं हृदय अभियान तहत मध्य प्रदेश के भ्रमण पर निकले साइकिलिस्ट गलगले

अशोकनगर: रेवा शक्ति एवं हृदय अभियान तहत मध्यप्रदेश के भ्रमण पर निकले साइकिलिस्ट गलगले
अशोकनगर: रेवा शक्ति एवं हृदय अभियान तहत मध्यप्रदेश के भ्रमण पर निकले साइकिलिस्ट गलगले

अशोकनगर,09 नम्बर(Udaipur Kiran) । साईकिलिस्ट आशीष गलगले रविवार को मध्य प्रदेश के 54 जिलों की 5800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले। कलेक्टर आदित्य सिंह की अभिप्रेरणा से साईकिलिस्ट आशीष गलगले को मध्यप्रदेश भ्रमण हेतु कलेक्ट्रेट से कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गलगले मध्य प्रदेश के 54 जिलों में 5800 किलोमीटर की साईकिल यात्रा करेगें। इस साईकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य यहां जिला प्रशासन द्वारा कुपोषण से मुक्ति हेतु जिले में चलाये जा रहे रेवा शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु हृदय अभियान के वारे में प्रदेश के लोगों को जागरूक करना है। यह जागरूकता साईकिल यात्रा 09 नवम्बर अशोकनगर जिले से प्रारंभ होकर 01 जनवरी 2026 को भोपाल में इसका समापन होगा।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं वाल विकास चन्द्रसेना भिडे, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अरूण रघुवंशी के साथ साईकिल क्लब के सदस्य जगमोहन सिंह यादव, सुर्दशन रघुवंशी, रमेश ओझा, रचना रघुवंशी ने अशोकनगर की सीमा साईकिल यात्रा में भाग लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार