Maharashtra

शिवसेना (यूबीटी) के स्टार प्रचारकों की सूची घोषित

मुंबई. 9 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के निकाय चुनावों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्षपमुख उद्धव ठाकरे, विधायक आदित्य ठाकरे, संजय राऊत, भास्कर जाधव, सुषमा अंधारे सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है।

इन स्टार प्रचारकों पर निकाय चुनावों में राज्यभर में प्रचार अभियान का जिम्मा होगा। इनके नेतृत्व में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेवार बैठकें, रैलियां और सार्वजनिक प्रचार अभियान चलाए जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उद्धव ठाकरे नई ऊर्जा के साथ राज्यव्यापी दौरा कर रहे हैं। वहीं आदित्य ठाकरे राज्य भर में युवाओं को एकजुट करने की कमान संभाल रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के स्टार प्रचारकों की टीम

उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, सुभाष देसाई, अनंत गीते, चंद्रकांत खैरे, अरविंद सावंत, संजय राऊत, सुषमा अंधारे, अनिल देसाई, विनायक राऊत, अनिल परब, राजन विचारे, सुनील प्रभू. आदेश बांदेकर, अंबादास दानवे, भास्कर जाधव, रविंद्र मिर्लेकर, विशाखा राऊत, नितीन बनूगडे पाटिल, राजकुमार बाफना, प्रियंका चतुर्वेदी, सचिन अहिर, मनोज जामसुतकर. संजय (बंडू) जाधव, किशोरी पेडणेकर. ज्योति ठाकरे,शीतल शेठ-देवरूखकर,जान्हवी सावंत,शरद कोली, ओमराजे निंबालकर, सुनील शिंदे, वैभव नाईक, नितीन देशमुख, आनंद दुबे, किरण माने, अशोक तिवारी, प्रियंका जोशी, सचिन साठे और लक्ष्मण वाडले।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार