
पटना, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पटना में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने कहा कि बिहार में चुनाव होने जा रहे हैं और 20 साल से सरकार यहां नीतीश कुमार की सरकार है।
नीतीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी मैं आपकी फोर लेन सड़क का हाल देख रहा था। वो फोर लेन ना होकर टू लेन है। भारतीय जनता पार्टी के साथ उनका गठबंधन है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में है। मैं इतना कहना चाहता हूं जहां 64% लोग मात्र ₹7 पर जीते हों वह बिहार की कहानी अपने आप बयाँ कर रही है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखू ने कहा कि बदलाव की जरूरत है और बदलाव हमेशा अच्छे के लिए होता है। सुखू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में जहां बात की जा रही है, मैं हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में यह कहना चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां सरकारी कर्मचारी और अधिकारी, जो भी विकास की गाथा लिखी है, हिमाचल प्रदेश की सरकार ने उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम दी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब पिछले वर्ष थी, उस समय जब ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं मिलती थी और एनपीएस के तहत वह लोग थे तो मात्र ₹3000 उन्हें पेंशन मिलती थी। हमने पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया और जिस सरकारी कर्मचारी और अधिकारी को महज ₹3000 और ₹5000 मिलते थे वह बढ़ गए। अगर हमने यह राजनीतिक लाभ के लिए ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करनी होती तो हमारे चुनाव तो 2027 में थे। तो हम 2027 में जैसे कि बिहार की सरकार ने ₹10,000 महिलाओं को चुनावों से पहले डाल दिया। हम उस समय भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर सकते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी की हमेशा से प्रतिबद्धता रही है। राहुल गांधी की एक सोच रही है कि जो कहा है उसे करना है।
उन्होंने का कि मैं कहना चाहूंगा कि बिहार में बदलाव आना चाहिए और एक बार आप महा गठबंधन को मौका दीजिए। मेरा यह मानना है जिस प्रकार राहुल गांधी सब राज्यों का जहां हमारी राज्य सरकारें हैं, वहां उस पर आगे आगे जो भी सोच विचार करके नीतिगत बदलाव ला रहे हैं। उसका फायदा बिहार के लोगों को भी होगा। यह हमारा बिहार का महागठबंधन का संकल्प पत्र है। संकल्प पत्र के माध्यम से यह एक व्यवस्था परिवर्तन का दौर लाने की कोशिश की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है और मेरा यह मानना है कि आने वाले समय में मैं यह भी कहना चाहता हूं कि नीतिगत बदलाव व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में हिंदुस्तान के सबसे सृष्टिशाली राज्यों में होगा।
(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त
