Haryana

सिरसा: आज का भारत सशक्त, संगठित और निर्णायक राष्ट्र: गोलोक बिहारी राय

सीडीएलयू में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता व अन्य।

सिरसा, 30 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (फैंस) एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘नो मोर पाकिस्तान’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, सीमाओं की स्थिरता, और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों पर गहन चर्चा की।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता गोलोक बिहारी राय, सदस्य, राष्ट्रीय संचालन समिति (फैंस)ने कहा कि पाकिस्तान की नीतियां न केवल उसके पतन का कारण बन रही हैं, बल्कि वैश्विक शांति के लिए भी खतरा हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अब उस दौर में नहीं है जब वह आतंकवाद या अस्थिरता के भय से पीछे हटे- आज का भारत सशक्त, संगठित और निर्णायक राष्ट्र है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट की सुरक्षा, सम्मान और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए आगे आएं।

विक्रमादित्य सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भारत के पास अब केवल सैनिक शक्ति ही नहीं, बल्कि वैचारिक दृढ़ता और विश्वसनीय नेतृत्व भी है, जो विश्व में शांति और स्थायित्व का आधार बन रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद केवल भावना नहीं, बल्कि कर्म में परिणत होने वाली शक्ति है।

उन्होंने कहा कि भारत को अब आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग और नवाचार आधारित विकास की दिशा में आगे बढऩा होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल है और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब भारत किसी भी चुनौती का उत्तर देने में सक्षम है। हमारे युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम से पहले विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा, जगदीश चोपड़ा, राजेंद्र सिंह पनघाल, ओम वीर, रामफल शर्मा, हिमांशु मेहता, संदीप चोपड़ा, पवन सैनी, यश धमीजा, धर्मपाल पाहवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Most Popular

To Top