Maharashtra

मुंबई पुलिस ने मनोज जारंगे को समन भेजकर 10 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई, 08 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने शनिवार को मराठा नेता मनोज जारंगे पाटिल को समन भेजकर 10 नवंबर को सुबह 11 बजे आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया है। जारंगे से मुंबई पुलिस पिछले महीने मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा आरक्षण के लिए किए गए आंदोलन के संदर्भ में पुछताछ करेगी।

आजाद मैदान पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मनोज जारंगे ने आजाद मैदान में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 2 सितंबर को आज़ाद मैदान में आंदोलन किया था। इस आंदोलन को पुलिस ने अनुमति के नहीं दी थी। इसके बाद भी मनोज जारंगे ने आंदोलन जारी रखा था। इसके बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने इस आंदोलन को तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया था। इसलिए जारंगे ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। हालांकि राज्य सरकार ने आंदोलन समाप्त होने से पहले मनोज जारंगे की मांग मान्य कर लिया था। इसके बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की टीम ने मराठा नेता मनोज जारंगे सहित दस लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए मनोज जारंगे सहित दस लोगों को आज समन जारी कर पूछताछ के लिए आजाद मैदान में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव