
टाेक्याे, 29 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस अनुराेध काे ठुकरा दिया है जिसमें जापान से रूसी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात पर राेक लगाने की बात की गई थी। उन्हाेंने ट्रंप से कहा कि रूसी एलएनजी के आयात पर प्रतिबंध लगाना मुश्किल होगा। ट्रंप ने हाल ही में अपनी ‘सफल’ जापान यात्रा समाप्त की है।
जापान के समाचार पत्र ‘निक्केई बिज़नेस डेली’ ने बुधवार को सरकारी अधिकारियों के हवाले से इस आशय का खुलासा किया।
अखबार के मुताबिक जापान के कुल एलएनजी आयात में रूसी एलएनजी की हिस्सेदारी लगभग नाै प्रतिशत की ही है, और जापानी कंपनियों मित्सुई और मित्सुबिशी की रूस की सखालिन-दाे परियोजना में हिस्सेदारी है।
गाैरतलब है कि इस हफ़्ते ट्रंप की एशियाई देशाें की यात्रा से पहले, अमेरिका ने जापान सहित रूसी ऊर्जा खरीदारों से आयात बंद करने का आग्रह किया था और यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने और रूस काे बातचीत के लिए तैयार करने के प्रयासाें में उसकी दाे सबसे बड़ी तेल कंपनियाें, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिया था।
निक्केई के अनुसार, पिछले हफ़्ते जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं ताकाइची ने ट्रंप से कहा कि अगर जापान पीछे हटता है, तो इससे चीन और रूस खुश ही होंगे। उन्होंने अमेरिका से जापान की ऊर्जा ज़रूरतों को समझने का अनुरोध किया।
जापान ने पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका से एलएनजी की खरीदारी बढ़ा दी है क्योंकि वह अपने प्रमुख आपूर्तिकर्ता ऑस्ट्रेलिया से अलग होने और रूस की सखालिन-दाे एलएनजी परियोजना के साथ आपूर्ति अनुबंधों की समाप्त हाेने के लिए विकल्पाें की तलाश कर रहा हैै।
सखालिन-दाे से अधिकांश आपूर्ति 2028 से 2033 की अवधि में समाप्त हो जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल