Jharkhand

रामगढ़ में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : एसपी

विजेताओं को किया गया सम्मानित

रामगढ़, 7 नवंबर (Udaipur Kiran) । हॉकी इंडिया के स्वर्णिम 100 साल पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में देश के विभिन्न हिस्सों में इस दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रदर्शनी मैच का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसी कड़ी में रामगढ़ हॉकी संघ ने गांधी स्कूल के मैदान में बॉयज एंड गर्ल्स का प्रदर्शनी हॉकी मैच का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी अजय कुमार ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में रिम्स के पूर्व निदेशक राजीव कुमार गुप्ता, रामगढ़ हॉकी के सीडी सिंह, हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव सन्तोष गुप्ता सहित अन्‍य उपस्थित थे। समारोह का संचालन आरजे अरविंद ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ के एसपी ने कहा कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, रामगढ़ के खिलाड़ियों में भी जज्बा है, बस जरूरत है उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की। आयोजन के संदर्भ में हॉकी हॉकी झारखंड के संयुक्त सचिव और रामगढ़ हॉकी के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि रामगढ़ के प्रतिभाओं को निखारने के लिए हॉकी रामगढ़ का प्रयास जारी रहेगा, आगे जल्द ही रामगढ़ के सभी स्कूलों का लीग मैच का आयोजन होगा।

वहीं रामगढ़ हॉकी के अध्यक्ष सीडी सिंह ने बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में रामगढ़ हॉकी के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव सन्तोष गुप्ता, संजय तिवारी, मो कमरुद्दीन, अमिताभ कुणाल, हनी, अभिषेक सिंधु, शिवम राजपूत, नागेश्वर मुंडा सहित अन्‍य की भूमिका रही।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश