Maharashtra

छगन भुजबल अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के रसद मंत्री छगन भुजबल को सीने में दर्द होने के कारण मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा और हालात स्थिर बताई जा रही है। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया है।

एनसीपी (अजीत पवार) नेता भुजबल के अस्पताल में भर्ती होते ही डॉक्टरों ने तुरंत उनकी प्रारंभिक जांच की। इन जांच के बाद एंजियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया है। एंजियोग्राफी के बाद उनके सीने में दर्द का सही कारण पता चल पाएगा। पिछले कुछ दिनों से भुजबल मराठा बनाम ओबीसी आरक्षण को लेकर चर्चा में हैं।

ओबीसी समुदाय का नेतृत्व करने वाले भुजबल ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के सरकार के फैसले का विरोध किया है. उनका दावा है कि सरकारी प्रस्ताव से राज्य भर के ओबीसी को नुकसान होगा। मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। इसे लेकर मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे मनोज जरांगे पाटिल से उनका कई बार टकराव हो चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top