धर्मशाला, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।एच.आर.टी.सी. मंडल कांगड़ा चम्बा द्वारा अब आय बढ़ाने व खर्चे कम करने के पहलुओं पर फोक्स करेगा। इस बारे में मंगलवार को एच.आर.टी.सी. मंडल कांगड़ा-चंबा के कार्यों को लेकर की गई समीक्षा बैठक में चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एच.आर.टी.सी. के एम.डी. डॉ. निपुण जिंदल ने मंडल के तहत आते आर.एम. जोगिंद्रनगर, आर.एम. बैजनाथ, आर.एम. पालमपुर, आर.एम. नगरोटा बगवां, आर.एम. धर्मशाला, आर.एम. जसूर, आर.एम. पठानकोट व आर.एम. चम्बा से संबंधित बस डिपूओं की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। साथ ही सुझाव व निर्देश दिए की संबंधित आर.एम. अपने-अपने कार्यक्षेत्र में एच.आर.टी.सी. बसों के रूट, तेल खर्चा, स्टोर खर्चा, ओवरटाइम खर्चाें जैसे पहलुओं पर कार्य करते हुए प्रयास करें कि किस प्रकार निगम इन खर्चाें को कम करते हुए एच.आर.टी.सी. की आय को बढ़ा सकता है।
इस बारे में एच.आर.टी.सी. मंडल कांगड़ा-चम्बा के डी.एम. पंकज चड्ढा ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों ने एच.आर.टी.सी. सेवा को और मजबूत करने को लेकर सुझावों का आदान-प्रदान किया।
—————
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
