Chhattisgarh

रायपुर : युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार के जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन आज रायपुर में

सेवा भारती रायपुर (फाइल फोटो)

रायपुर, 7 नवंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी पर आधारित नाटक युगप्रवर्तक डॉ हेडगेवार का मंचन आज 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सायं 5 बजे से किया जाएगा। आयोजन सेवा भारती की रायपुर महानगर इकाई कर रही है।

सेवा भारती के प्रांत सचिव वासुदेव पटेल ने बताया कि हजारों वर्षों की गुलामी को देखते हुए भविष्य में राष्ट्र को संगठित करने के लिए डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। वे कांग्रेस से जुड़े रहे, क्रांतिकारी संघर्षों में हिस्सा लिया। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करनेब का संकल्प लेकर कार्य प्रारंभ किया। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण किया है। डॉ. हेडगेवार की जीवनी पर आधारित नाटक युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार का प्रदर्शन किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में 8 स्थानों पर इस नाटक का मंचन होगा। इस नाट्य मे डॉ. हेडगेवार के जीवन से जुड़े कई प्रमुख प्रसंग प्रदर्शित किए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल