Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पर तीन बड़े आयोजनों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर 7 नवंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में उनका कार्यक्रम व्यस्त रहेगा।मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 9:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 9:55 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां 10:00 से 11:00 बजे तक “वंदे मातरम् 150वीं वर्षगांठ” के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे 11:10 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 11:15 बजे डीएसपीएम-आईआईआईटी, नया रायपुर पहुंचेंगे, जहां मेक इन सिलिकॉन – स्वदेशी सेमीकंडक्टर अवसंरचना को सक्षम बनाने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 12:15 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री इसके उपरांत 12:25 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां 01:25 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

आज शुक्रवार काे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल