
रांची, 6 नवंबर (Udaipur Kiran) । चेंबर ऑफ कॉमर्स के पत्रिका उप समिति की बैठक मेन रोड स्थित चेंबर भवन में गुरुवार को हुई।
बैठक में पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी की समीक्षा के साथ ही आगामी संस्करण के प्रकाशन पर भी चर्चा हुई। उप समिति चेयरमेन अनिश बुधिया ने कहा कि सदस्यों के सुझाव के अनुरूप पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पत्रिका में प्रमंडलीय समस्याएं, चेंबर की गतिविधियां, फेडरेशन की भावी योजनाओं का सारांश और स्टेकहोल्डर्स से जुडी सरकार की नीतियां और नोटिसों का उल्लेख बुलेटिन में प्रमुखता से किया जायेगा। इससे हमारे सदस्य व्यापार जगत की गतिविधियों से अपडेट रहेंगे।
बैठक के दौरान बुलेटिन में प्रकाशन के लिए कंटेंट की समीक्षा के साथ ही विज्ञापनों की बुकिंग पर भी चर्चा की गई। स्टेकहोल्डर्स से जुडे मुद्दों पर पत्रिका में आर्टिकल के प्रकाशन के लिए इच्छुक विशेषज्ञों से उप समिति ने आर्टिकल प्रेषित करने की भी अपील की।
उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि जल्द ही चेंबर के इस सत्र की पहली पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा।
बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, सदस्य पूनम आनंद, राजीव सहाय, संतोष अग्रवाल उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak