
मंदसौर, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के मार्गदर्शन व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान को लेकर महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन सोमवार को सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री एंव आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला प्रभारी विजय सुराना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला की गरीमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथिगणों का स्वागत महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता सांसद सुधीर गुप्ता ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की अनेक योजनाएँ जैसे उज्जवला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप-स्टैंडअप योजना, महिला स्वसहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि मन, वचन और कर्म से स्वदेशी भावना को अपनाना्ण है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हम सभी यदि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसाय प्रारंभ करें, तो हम अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकते हैं और समाज के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। आज सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक अवसर खोले हैं मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आत्मनिर्भर महिला अभियान जैसे माध्यमों से हर महिला अपने हुनर को पहचानकर स्वयं का व्यवसाय खड़ा कर सकती है। हमारी बहनें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जब हर घर की नारी आर्थिक रूप से मजबूत होगी, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मांदलिया एंव आभार भाजपा जिला मंत्री रानू भावसार ने माना।
—————
(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया