Jharkhand

स्विट्जरलैंड से लौटीं मंत्री दीपिका पांडे का एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एयरपोर्ट पर मंत्री दीपिका पांडेय समेत अन्य

रांची, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । स्विट्ज़रलैंड यात्रा से भारत लौटने के बाद झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंची, जहां कांग्रेस के न्ताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डा पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री दीपिका पांडेय को फूल–माला पहनाया और जोरदार नारों और तालियों के बीच उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के प्रति अपने समर्थन और विश्वास का इजहार किया।

मंत्री ने भी सभी कांग्रेस साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। मंत्री दीपिका ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यही ऊर्जा और भावना उन्हें निरंतर अपने झारखंड राज्य समेत देश की सेवा करने के लिए समर्पित रखती है।

स्वागत करनेवालों में युवा कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top